फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A conspiracy had been hatched to murder two more property dealers.

Bijnor News: प्रॉपर्टी डीलर और फल कारोबारी की हत्या की भी रची गई थी साजिश़

Wed, 05 Jun 2024 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
A conspiracy had been hatched to murder two more property dealers.
बिजनौर। प्रॉपर्टी डीलर सुशील चौधरी की भाड़े के दो शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सुशील के साथ साथ एक अन्य प्रॉपर्टी डीलर और फल कारोबारी की भी हत्या कराने की साजिश रची जा चुकी थी। यह खुलासा सुशील हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए बदमाशों से पूछताछ के बाद हुआ है। पुलिस इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

29 मई की शाम बिजनौर शहर से सटी मन्नू पुरम कॉलोनी निवासी सुशील कुमार पुत्र रामदिया की श्री हॉस्पिटल के पास दो शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या की साजिश रचने वाले पूर्व सभासद वसीम निवासी मिर्दगान, नईमुद्दीन निवासी बुखारा, अतुल चौधरी, शुभम चौधरी निवासीगण फरीदपुर उद्दा, अरनव तोमर निवासी न्यू सिटी कॉलोनी बिजनौर और हसीन पुत्र नफीस निवासी खत्रियान को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को इनका चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी नीरज जादाैन ने बताया कि आरोपियों ने प्रॉपर्टी खरीदने के लिए चालीस लाख रुपया सुशील की साढ़े नौ बीघा जमीन खरीदने के लिए उसे एडवांस में दिया था। उक्त रकम के बदले तय की गई प्रॉपर्टी भी नहीं मिली थी, वहीं चालीस लाख रुपया भी वापस नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते आरोपी हसीन के भांजे फैजान निवासी मेरठ ने भाड़े के शूटर को हत्या करने के लिए तय किया। इस केस में छह आरोपियों को जेल भेजने के साथ ही पुलिस ने सोमवार को दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में हसीन का मेरठ लिसाड़ी गेट निवासी भांजा फैजान और दूसरा शूटर मुहैया कराने वाला आरोपी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अब तक छानबीन में सामने आया है कि सुशील चौधरी के अलावा एक अन्य प्रॉपर्टी डीलर और फल कारोबारी की भी हत्या की जानी थी। मगरए एक प्रॉपर्टी डीलर विदेश चला गया, जिसे मारने का मौका नहीं मिल पाया। वहीं दूसरे प्रॉपर्टी डीलर को भी किसी वजह से नहीं मार सके।
पुलिस अब हरियाणा के पलवल के रहने वाले शूटर और मेरठ निवासी बिचाैलिया सहित चार से पांच आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed