{"_id":"62eaa535e392ce01991ce7fe","slug":"a-case-has-been-registered-against-the-doctor-and-the-compounder-in-the-case-of-sexually-assaulted-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: बेटी के साथ दुष्कर्म की बात सुन उड़े परिजनों को होश, चिकित्सक और कंपाउंडर के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: बेटी के साथ दुष्कर्म की बात सुन उड़े परिजनों को होश, चिकित्सक और कंपाउंडर के खिलाफ मुकदमा
Wed, 03 Aug 2022 10:11 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 03 Aug 2022 10:11 PM IST
सार
बेटी के साथ दुष्कर्म होने की बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद परिजनों ने चिकित्सक और कंपाउंडर के खिलाफ मुकदमा कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिजनौर जनपद के हीमपुर दीपा में एक युवती के साथ कंपाउंडर ने चिकित्सक की मिलीभगत से दुष्कर्म किया। युवती को आरोपियों ने नशे की गोली दे दी थी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के एक गांव में डॉ. तहसीन क्लीनिक चलाता है, जिसके यहां आदिल पुत्र आकिद निवासी तोहफापुर थाना हल्दौर बतौर कंपाउंडर काम करता है। आरोप है कि 22 जुलाई को गांव की ही एक युवती क्लीनिक पर दवा लेने के लिए गई तो कंपाउंडर आदिल ने चिकित्सक की मिलीभगत से युवती को नशे की गोली देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब यह बात युवती ने अपने परिवार वालों को बताई तो वह आग बबूला हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: फरमानी नाज का दर्द: बोलीं- बहुत दुख झेले हैं, अब इस तरह सताना ठीक नहीं, ट्विटर पर बयां की दर्दभरी दास्तां
विज्ञापन
परिजनों ने आदिल व उसके पिता आकिद से युवती से शादी करने के लिए कहा तो उन्होंने शादी से इंकार करते हुए गाली-गलौज कर वहां से भगा दिया। पीड़िता का आरोप है कि एक वर्ष पूर्व भी आदिल ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए थे। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आकिल, आकिद निवासी तोहफापुर थाना हल्दौर व चिकित्सक तहसीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।