फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फरमानी नाज का दर्द: बोलीं- बहुत दुख झेले हैं, अब इस तरह सताना ठीक नहीं, ट्विटर पर बयां की दर्दभरी दास्तां

Wed, 03 Aug 2022 08:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 03 Aug 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
Farmani Naaz panic story: He said that have suffered a lot, now it is not right to be harassed by people
फरमानी नाज। - फोटो : amar ujala

देश-दुनिया में सुर्खियां बनीं यू-ट्यूब गायिका फरमानी नाज को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। लेकिन फरमानी नाज ने बुधवार को कहा कि उनके नाम से ट्विटर पर फर्जी आईडी बनाकर गलत ट्वीट किया गया है। धर्म को लेकर कोई ट्वीट नहीं किया और धर्म भी नहीं बदला। इस तरह की हरकत गलत है। पहले ही बहुत दुख झेले हैं, अब मेरे नाम से गलत मैसेज जारी कर सताना ठीक नहीं है। मेरे नाम से कोई फतवा भी जारी नहीं हुआ है।



सोशल मीडिया पर वायरल हुए ट्वीट के बाद फरमानी नाज ने अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो जारी किया है। गायिका का कहना है कि किसी ने फर्जी एकाउंट बनाकर पूर्वजों के हिंदू होने और धर्म को लेकर गलत मैसेज जारी किया है।

Farmani Naaz panic story: He said that have suffered a lot, now it is not right to be harassed by people
फरमानी नाज - फोटो : सोशल मीडिया

दो मैसेज जारी किए गए हैं, जिसके बाद से वह परेशान हैं। इस तरह की हरकत करना गलत है। किसी का नाम लेकर इस तरह के बयान जारी कर देना गलत है। जिस धर्म में हूं, खुश हूं। सभी अपने धर्म में खुश हैं। किसी के विषय में इतनी बड़ी बात नहीं कहनी चाहिए। ऐसे लोगों का मुंह बंद किया जाना चाहिए। कलाकार के लिए ऐसे शब्द बोलना गलत है। मुझे इस तरह बदनाम नहीं किया जाएं। मेरे नाम से फर्जी आईडी बनाकर मैसेज दिया।

Farmani Naaz panic story: He said that have suffered a lot, now it is not right to be harassed by people
परिवार के सदस्यों के साथ फरमानी नाज। - फोटो : amar ujala

मेरे नाम से जारी नहीं हुआ फतवा
गायिका फरमानी नाज ने यह भी कहा कि मेरे नाम से कोई फतवा जारी नहीं हुआ। किसी ने मेरा विरोध भी नहीं किया। इसलिए कोई भी अफवाह हमारे बारे में ना फैलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Farmani Naaz panic story: He said that have suffered a lot, now it is not right to be harassed by people
फरमानी नाज - फोटो : अमर उजाला

आरोपियों पर कार्रवाई करें पुलिस
गायिका के भाई फरमान ने कहा कि कुछ लोग फर्जी आईडी बनाकर मैसेज जारी कर देते हैं। यह गलत है। पुलिस-प्रशासन को ऐसे लोगों पर शिकंजा कसना चाहिए।

विज्ञापन
Farmani Naaz panic story: He said that have suffered a lot, now it is not right to be harassed by people
फरमानी नाज - फोटो : फाइल फोटो

पुलिस को नहीं मिली शिकायत : सीओ
सीओ खतौली राकेश कुमार का कहना है कि फरमानी नाज की ओर से शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed