फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A bike rider returning from a relative's house died after being hit by a vehicle

Bijnor News: रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवार युवक की वाहन की चपेट में आकर मौत

Tue, 01 Apr 2025 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 01 Apr 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
A bike rider returning from a relative's house died after being hit by a vehicle
हादसे के फोटो
नहटौर। रिश्तेदारी से लौट रहे बैरमाबाद गढ़ी निवासी 28 वर्षीय युवक सुहेल की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। वहीं ईद की खुशियां मातम में तबदील हो गईं।
विज्ञापन


गांव बैरमाबाद गढ़ी निवासी सुहेल (28) पुत्र शमीम नगीना क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर में अपनी किसी रिश्तेदारी में गया था। देर रात वहां से लौटते वक्त नगीना रोड पर गांव बल्ला शेरपुर के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से ईद की खुशियां मातम में तबदील हो गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों के कानूनी कार्रवाई से मना करने पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है मृतक अविवाहित था। छ: भाई बहनों में सबसे छोटा था। वह दिल्ली में रहकर ड्राइविंग का काम करता था। फिलहाल ईद मनाने के लिए घर आया था।

हादसे के फोटो

हादसे के फोटो

हादसे के फोटो

हादसे के फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed