{"_id":"6adbc7b74e0c5e01b90f372f","slug":"a-63-year-old-woman-from-pipalsana-was-found-suffering-from-dengue-bijnor-news-c-27-1-bij1027-193710-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: डेंगू से ग्रसित मिली पीपलसाना निवासी 63 वर्षीय महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: डेंगू से ग्रसित मिली पीपलसाना निवासी 63 वर्षीय महिला
विज्ञापन
बिजनौर। धामपुर क्षेत्र के गांव पीपलसाना निवासी 63 वर्षीय महिला डेंगू से संक्रमित मिली हैं। महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। मलेरिया विभाग की ओर से गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया है, ताकि मच्छरों के पनपने पर रोक लगाई जा सके। विभाग महिला की तबीयत में सुधार बता रहा है।
जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बिजनौर में इस साल अब तक डेंगू के तीन मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने और लोगों को बचाव के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है। डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर साफ पानी में पनपते हैं। घरों के आसपास रखे बर्तनों, कूलर, गमलों और अन्य स्थानों पर पानी जमा होने से मच्छरों के पनपने की आशंका रहती है।
मलेरिया विभाग ने पीपलसाना गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव करा दिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने की सलाह दी जा रही है। साथ ही कूलर, गमले और पानी की टंकियों की नियमित सफाई करने को कहा जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, बुखार होने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए और समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन
जिले में 2970 जगह से नष्ट कराया गया है लार्वा
शहरों में ही नहीं, देहात क्षेत्र में घरों के अंदर भी का लार्वा का पनपता मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम को 2970 स्थानों पर लार्वा पनपता मिला। टीम ने तुरंत ही लार्वा नष्ट कराया। स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को डेंगू, मलेरिया के बारे में जागरूक कर रही है।
जिले में इस साल तीन डेंगू रोगी मिल चुके हैं। डेंगू ग्रसित महिला की तबीयत ठीक है। गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव करा दिया। साथ ही टीम लोगों को पानी एकत्र नहीं होने देने की सलाह दे रही है। ....मंजूषा गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी, बिजनौर