{"_id":"69863e47c0795d0a290dc027","slug":"a-17-member-team-examined-the-reality-of-health-services-in-the-district-bijnor-news-c-27-1-bij1027-171744-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिले में 17 सदस्यीय टीम ने परखी स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिले में 17 सदस्यीय टीम ने परखी स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत
विज्ञापन
बिजनौर। स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए शुक्रवार को 17 सदस्य टीम बिजनौर पहुंची। जिलेभर के स्वास्थ्य केंद्रों पर टीम के सदस्यों ने स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत को परखा। वहीं, बिजनौर से 22 सदस्यीय टीम सहारनपुर गई है।
टीम तीन दिन बिजनौर में रहकर सभी ब्लॉकों में चिकित्सा एवं परिवार कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों व गतिविधियों की गुणवत्ता देखेगी। शासन की ओर से एक मंडल के जिलों की समीक्षा के लिए दूसरे मंडल के जिलों की टीमों को भेजा गया है। शुक्रवार को पहले दिन मेडिकल कॉलेज में मेरठ के एसीएमओ डॉ. प्रवीण गौतम, अभिषेक ने पहुंचकर हकीकत समझी।
उन्होंने शासन की चेकलिस्ट के बिंदुओं पर वार्ड, पैथोलॉजी लैब, इमरजेंसी, एनबीएसयू, एसएनसीयू, आईसीयू, ओपीडी सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया। वार्ड में स्टाफ नर्स की कमी, आईसीयू में स्टाफ की कमी के बिंदु को नोट किया।
विज्ञापन
इसके बाद टीम स्वाहेड़ी में संचालित मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक का निरीक्षण करने पहुंची। टीम अपनी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजेगी। इस मौके पर सीएमएस डॉ. बीआर त्यागी, फार्मासिस्ट राजेश रवि, राम सिंह, आनंद कुमार आदि मौजूद रहे।