फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जेल की रेकी कर रहे थे बदमाश

जेल की रेकी कर रहे थे बदमाश

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। जेल की वीडियो बनाने वाले शातिर बदमाशों का मकसद जेल में बंद वेस्ट यूपी के कुख्यात बदमाश ऊधम सिंह, रिजवान और विपिन को जेल से भगाने का था। वीडियो बनाकर जेल की रेकी की जा रही थी। पकडे़ गए बदमाशों ने तीन माह पूर्व नगीना मार्ग पर पेट्रोल पंप भी लूटा था। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल और लूट में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल राकेश पालीवाल के मुताबिक पुलिस ने रविवार को नजीबाबाद के सुभाषनगर निवासी दीपांशु और मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र निवासी मोहित चौधरी समेत चार युवकों को वजीर अहमद के मकान की छत पर चढ़कर जेल के अंदर की वीडियो बनाते समय गिरफ्तार किया था। दीपांशु और मोहित शातिर बदमाश हैं। दोनों ने पूछताछ में बताया था कि जेलर के एक अखबार को विज्ञापन नहीं देने के कारण उन्हाेंने उसे सबक सिखाने के लिए जेल की वीडियो बनाई थी। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो दोनों बदमाशों सच्चाई उगल दी। पुलिस के मुताबिक वेजेल में बंद बदमाशों को भगाने के लिए वीडियो बनाकर जेल की रेकी कर रहे थे। बिजनौर जेल में मुजफ्फरनगर का बदमाश रिजवान और मेरठ जिले का ऊधम सिंह बंद हैं। पकड़ा गया मोहित भी मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। मोहित के रिजवान से संबंध हैं। रिजवान और ऊधम सिंह जेल से फरार होने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

किरतपुर थाने के गांव भरैकी निवासी विपिन 50 लाख की लूट के मामले में देहरादून जेल में बंद है। मंडावर समेत बिजनौर जिले की कई लूट में विपिन वांछित है। उसे बिजनौर जेल में लाने की कवायद चल रही है। पकड़ा गया दीपांशु विपिन गैंग से जुड़ा है। एक साल पहले विपिन जब जजी से पुलिस कर्मियाें की आंख में मिर्च झोंककर फरार हुआ था तो विपिन को जजी से बाइक पर बैठाकर दीपांशु ही ले गया था। ऊधम सिंह और रिजवान से भी मोहित और दीपांशु ने साठगंाठ कर रखी थी। तीनों बदमाशों को जेल से भगाने का प्लान था। इसलिए ही जेल की रेकी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकडे़ गए दोनों बदमाशों ने 17 जुलाई को नगीना मार्ग पर किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप से बिजनौर के कुटिया कॉलोनी निवासी अपने साथी सोनू उर्फ लादेन के साथ मिलकर 1.46 लाख रुपये, दो मोबाइल और अन्य सामान लूटा था। दोनों के पास से लूटा गया एक मोबाइल और लूट में प्रयुक्त तमंचा बरामद हुआ है। लूट में प्रयुक्त बाइक और लूट की रकम फरार बदमाश सोनू के पास है। सोनू एक मर्डर में भी वांछित है। इसके अलावा दो वीडियो कैमरे, टीवी चैनल 99 का गन माइक भी बदमाशों के पास से मिला है। शहर कोतवाल राकेश पाल की ओर से पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1929 की धारा 3 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई र्है। दरोगा संजय धीर की ओर से लूट में प्रयुक्त तमंचा व लूटा गया मोबाइल बरामद होने की अलग से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शहर कोतवाल के मुताबिक पकडे़ गए बदमाशों का मकसद जेल में बंद शातिर बदमाशाें को भगाने का था। इसलिए ही वह जेल की रेकी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed