{"_id":"48-78749","slug":"Bijnor-78749-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल को कैमरे में कैद करने वाले चार दबोचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल को कैमरे में कैद करने वाले चार दबोचे
Bijnor
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। तीन मंजिला मकान की छत से जेल के अंदर की वीडियो बना रहे चार युवकों को पुलिस ने पकड़कर जमकर पीटा और थाने ले आई। पकडे़ गए युवकों में दो शातिर बदमाश भी शामिल हैं। वीडियो फिल्म क्यों बनाई जा रही थी, इस संबंध में युवकों से पूछताछ की जा रही है।
जेल के पास बसीर अहमद का तीन मंजिला मकान है। रविवार को दिन में करीब दो बजे चार युवक मकान की छत पर चढ़कर जेल के अंदर की वीडियो फिल्म बनाने लगे। छत से जेल के अंदर का सब कुछ साफ नजर आता है। बसीर अहमद की नजर छत पर चढे़ युवकों पर पड़ी तो उन्होंने उनसे नीचे उतरने को कहा और पुलिस को सूचना कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों युवकों को छत पर जाकर पकड़ लिया और उनकी खूब पिटाई की। पुलिस के मुताबिक पकडे़ गए युवकों में बिजनौर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी मोहित और नजीबाबाद निवासी दिव्यांशु शातिर किस्म के अपराधी हैं। दिव्यांशु पर लूट के दस से ज्यादा और मोहित पर लूट, चोरी के पांच छह मुकदमे दर्ज हैं। दो अन्य युवक इनके साथ मजाखोरी में चले गए। पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है। जेल को वीडियो कैमरे में क्यों कैद किया जा रहा था? पुलिस यह सच्चाई जानने में जुटी है। शहर कोतवाल राकेश पालीवाल के मुताबिक पुलिस पकडे़ गए दोनों बदमाशों और युवकाें से पूछताछ कर रही है।