{"_id":"48-78435","slug":"Bijnor-78435-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या
Bijnor
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावली/नजीबाबाद (बिजनौर)। क्षेत्र के एक गांव में विवाह समारोह में शामिल होने आई बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। एएसपी और सीओ ने घटनास्थल का दौरा कर परिजनों को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। देर शाम एसपी भी मौके पर पहुंचे।
मंडावली थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह एक मकान में बालिका का शव नग्नावस्था में पड़ा मिला। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बच्ची को निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बताया जाता है कि बालिका मां और छोटी बहन के साथ मौसेरी बहनों की शादी में शामिल होने आई थी। उधर, पुलिस के मुताबिक जिस कमरे में बालिका का शव पड़ा मिला, उसमें मिठाई की दुकान पर काम करने वाला करीम (22) रहता था। घटना के बाद से फरार करीम पर बालिका के साथ बलात्कार के बाद हत्या करने का शक जाहिर किया जा रहा था। करीम के संबंध में मिठाई की दुकान के मालिक और मकान स्वामी से पूछताछ की जा रही है। बालिका के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी करीम के विरुद्ध मंडावली थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया, आरोपी की तलाश की जा रही है।
नशा करने का आदी है करीम
मंडावली थाने की पुलिस ने आरोपी करीम के गांव रायपुर में जाकर उसके घर दबिश दी। उसके परिजनों ने बताया कि वह घर पर कई-कई दिनों में आता है। जबकि आसपास के लोगों का कहना है कि वह आवारा और नशेड़ी किस्म का युवक है। उसके आने-जाने का किसी को कुछ पता नहीं रहता। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।