{"_id":"48-78392","slug":"Bijnor-78392-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर बिजली उत्पादन की तैयारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर बिजली उत्पादन की तैयारी
Bijnor
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
कालागढ़(बिजनौर)। जलविद्युत उत्पादन निगम के महाप्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने दीपावली पर रामगंगा जलविद्युत गृह से बिजली उत्पादन की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कोई कमी न होने देने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने बताया कि विद्युतगृह की मशीनें बिजली उत्पादन के लिए तैयार हैं। मशीनाें की टेस्टिंग कर ली गई है। छोटी दीपावली पर परंपरा के अनुसार बिजली का उत्पादन होगा। यदि बिजली उत्पादन में कोई कमी आई तो उसके लिए जिम्मेदारी फिक्स की जाएगी। रामगंगा बांध से 4000 क्यूसेक पानी की मांग दीपावली पर बिजली उत्पादन के लिए की गई है। वहां से पानी मिलने पर बिजली का उत्पादन उसी के अनुसार होगा।
क्या है परंपरा
कालागढ़ के रामगंगा जलविद्युत गृह से मानसून के दौरान 15 जून से बिजली का उत्पादन बंद कर दिया जाता है, जिसे बरसात के बाद दीपावली पर शुरू किया जाता है। इसकी विशेष तैयारियां होती हैं। छोटी दीपावली पर बिजली बननी शुरू हो जाती है, जिसे दीपावली पर ग्रिड के माध्यम से दिया जाता है।