{"_id":"48-78391","slug":"Bijnor-78391-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजनल कर्मियों ने समिति में ताला जड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजनल कर्मियों ने समिति में ताला जड़ा
Bijnor
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर/अफजलगढ़। यूपी केन यूनियन इंपालाइज फेडरेशन ने शनिवार को सहकारी गन्ना विकास समितियों के खिलाफ कड़ा रूख अख्तियार कर लिया। गुस्साएं सीजनल कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर समिति कार्यालय की तालाबंदी कर दी। चेताया कि जब तक उनके काम करने की समय को अवधि नहीं बढ़ाया जाता तालाबंदी जस की तस रहेगी। वहीं, अफजलगढ़ में भी समिति सचिव के खिलाफ कर्मियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
शनिवार को सीजनल कर्मियों ने समिति के सचिव के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सचिव की मनमानी के खिलाफ कर्मियों ने समिति के कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। आरोप है कि उच्च न्यायलय के आदेश की अवहेलना की जा रही है। कर्मियों का कहना है कि न्यायलय ने आदेश दिया है कि सीजनल कर्मियों के मामले से समिति सचिव अपने स्तर से निपटे। कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनकी समय अवधि में समिति सचिव ही निर्णय लेंगे। आरोप है कि बावजूद इसके समिति सचिव हठधर्मिता अपना रहे हैं। सीजनल कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। चार माह के सीजन में कर्मी साल भर की रोजी रोटी भी ठीक ढंग से नहीं चला पाते हैं। चेताया यदि शीघ्र ही समस्याओं का गंभीरता से निराकरण नहीं किया गया तो तालाबंदी नहीं खुलेगी। अफजलगढ़ में सहकारी गन्ना विकास समिति सचिव के तानाशही रवैये के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में लोकेंद्र कुमार, विरेंद्र पाल, अमर सिंह, संजीव कुमार, कुशलपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार, राजवीर सिंह, सुरेश कुमार, महीपाल सिंह, राकेश कुमार, पूरन सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेश चंद, अजय कुमार, श्रवण कुमार, महाराज सिंह, हरीश कुमार, अजयवीर, संजय सिंह, करन सिंह, करनवीर, यशवीर सिंह, खेमेंद्र सिंह रहे।