फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दुष्कर्म पीड़िता को पुलिस ने धरने से उठाया

दुष्कर्म पीड़िता को पुलिस ने धरने से उठाया

Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। प्रमुख सचिव के दौरे को देख कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को धरने पर बैठी क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता को पुलिस ने धरने से उठा दिया और महिला थाने ले गई। बाद में महिला की ओर से तीन व्यक्तियों के खिलाफ शहर कोतवाली में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता कलक्ट्रेट में धरने पर जा बैठी। शहर कोतवाल राकेश पालीवाल महिला थाने में तैनात दरोगा निधि और महिला पुलिस कर्मियों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। महिला पुलिस दुष्कर्म पीड़िता को उठाकर महिला थाने ले गई। महिला का आरोप है कि मंगलवार को गांव के तनसीर, तनवीर, शाहजमा ने कार से उसका अपहरण कर लिया और मारपीट करते हुए उससे दुष्कर्म किया। शहर कोतवाल के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। दुष्कर्म की कहानी सरासर झूठी है। महिला के पति ने दो व्यक्तियों के साथ गांव के अब्दुल कादिर के साथ मारपीट कर उसका कान काट लिया था। कादिर ने रिपोर्ट दर्ज करा दी। पति को बचाने के लिए महिला ने दुष्कर्म की कहानी गढ़ी है। जिन तीनों पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है वह कादिर के परिवार के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed