{"_id":"48-78025","slug":"Bijnor-78025-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हिस्सों में बंट गई ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हिस्सों में बंट गई ट्रेन
Bijnor
Updated Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
स्योहारा। मालगाड़ी की कपलिंग खुलने से आठ डिब्बे अलग हो गए। मुरादाबाद से इंजन मंगाकर डिब्बों को चकराजमल स्टेशन ले जाकर जोड़ा गया।
मुरादाबाद से एक मालगाड़ी यूरिया खाद लेकर पंजाब के खन्ना शहर जा रही थी कि मेवानवादा स्टेशन से निकलते ही गेंडाजूड़ हाल्ट पर सिग्नल न होने के कारण आउटर पर सुबह करीब साढ़े दस बजे रुक गई। सिगनल मिलने पर मालगाड़ी के चलते ही इंजन के साथ 34 डिब्बे लगे रहे, जबकि गार्ड समेत आठ डिब्बे लाइन पर ही खड़े रह गए। गार्ड की सूचना पर चालक ने मालगाड़ी रोक दी। गार्ड शकील अहमद ने चालक से गाड़ी स्टेशन पर रोकने के लिए कहा तथा आठवें डिब्बे को चेक किया। पीछे से आठवें डिब्बे का प्रेशर पाइप टूटा हुआ था। गार्ड पाइप को ठीक कर रहे थे तो पता चला कि कपलिंग खुला हुआ है। मालगाड़ी को चकराजमल स्टेशन पर रोका गया। इसकी सूचना गेंडाजूड़ हाल्ट तथा कंट्रोल को दी। बाद में मुरादाबाद से दूसरा इंजन आया और रेलवे लाइन पर खड़े डिब्बो को जोड़ कर ले जाया गया। इस बीच पीछे से आने वाली मालगाड़ी को मेवानवादा स्टेशन पर रोका गया।
मालगाड़ी का इंजन फेल
नजीबाबाद। मालगाड़ी का इंजन फेल होने से हड़कंप मच गया। डाउन लाइन पर मालगाड़ी खड़ी रहने से सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर डेढ़ घंटा प्लेटफार्म पर खड़ी रही। ट्रेन लेट होने पर यात्रियों ने हंगामा किया।
मुरादाबाद दिशा जा रही फूडग्रेन मालगाड़ी की नजीबाबाद-मुर्शदपुर के बीच डाउन लाइन पर पावर फेल हो गई। सूचना मिलते ही नजीबाबाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया। तत्काल सूचना कंट्रोल को दी गई। इसी दौरान सहारनपुर से लखनऊ जा रही पैसेंजर 12:45 बजे स्टेशन पर पहुंची। डाउन लाइन पर मालगाड़ी खड़ी होने से पैसेंजर को लगभग डेढ़ घंटा नजीबाबाद स्टेशन पर रुकना पड़ा। यात्रियों ने स्टेशन मास्टर कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन
ड्यूटी पर तैनात एसएस अरविंद कुमार ने सहारनपुर दिशा से आई मालगाड़ी को नजीबाबाद रोककर उसकी पावर से डाउन लाइन पर मुर्शदपुर स्टेशन से पूर्व खड़ी मालगाड़ी को मुर्शदपुर स्टेशन तक पहुंचाया। सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन ट्रेक खाली होने पर एक घंटा पांच मिनट बाद दोपहर 2:30 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई।