{"_id":"48-77745","slug":"Bijnor-77745-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"आल्टो की टक्कर से बाइक में लगी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आल्टो की टक्कर से बाइक में लगी आग
Bijnor
Updated Fri, 10 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद/नजीबाबाद। मेरठ-पौड़ी मार्ग पर गांव चौगांवा के पास आल्टो कार की टक्कर से बाइक में भीषण आग लग गई। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। जबकि बाइक पर सवार एक युवक बुरी तरह से झुलस गया। पांचों को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है।
सोमवार शाम एक आल्टो कार हुसैनपुर से नजीबाबाद की ओर आ रही थी। मेरठ-पौड़ी मार्ग पर ग्राम चौगांवा के समीप उसकी बाइक से टक्कर हो गई। दुर्घटना के तुरंत बाद अनियंत्रित होकर गिरी बाइक में आग लग गई। बाइक सवार गांव शादीपुर निवासी विकास, तोतू और चौगांवा निवासी हुकम सिंह घायल हो गए। तोतू आग में बुरी तरह से झुलस गया। आल्टो कार भी क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार काजीवाला निवासी अकरम और किरतपुर निवासी अजीम घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाने के लिए मौके पर एकत्र ग्रामीणों ने एंबुलेंस के लिए कई फोन किए, फिर भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। लगभग आधे घंटे तक घायल हाईवे पर ही तड़पते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल में भिजवाया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया।