फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   प्रो कबड्डी लीग में जलवा बिखेर घर लौटे राहुल चौधरी

प्रो कबड्डी लीग में जलवा बिखेर घर लौटे राहुल चौधरी

Wed, 03 Sep 2014 05:30 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Wed, 03 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। प्रो कबड्डी लीग में अपने हुनर का जलवा बिखेर बेस्ट प्लेयर का अवार्ड हासिल करने वाले राहुल चौधरी का मंगलवार को अपने गांव लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्य राय और जया बच्चन से मिलना राहुल के लिए सपने जैसा रहा। अब राहुल की ख्वाहिश देश के लिए खेलने की है। गांव पहुंचने पर नेता और प्रशंसक राहुल से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन

मुंबई में लीग दो महीने तक चली। जलालपुर छोइया गांव के राहुल चौधरी ने यू मुंबा टीम की ओर से खेलते हुए 16 मैच में 156 अंक हासिल किए। जबकि अपनी टीम की ओर से 12 मैच खेले और 151 अंक प्राप्त किए। अनुप कुमार की मुंबा टीम के खिलाफ एक मैच में राहुल ने सबसे ज्यादा 24 अंक लिए। राहुल ने सात साल पहले कबड्डी खेलना शुरू किया था। राहुल के मुताबिक कबड्डी एक तो सस्ता खेल होने की वजह से वह खेलने लगा। वह राष्ट्रीय टीम में खेलना चाहता है। अपनी सफलता में कोच, भाभी अंशु चौधरी और माता-पिता का योगदान बताया। राहुल का कहना है गांव के जो भी युवा कबड्डी खेलना चाहते हैं, उन्हें वह जरूर सिखाएंगे। राहुल ने कहा कि एशियाड की टीम में चुने जाने की पूरी उम्मीद है। शुरू में राहुल को तेलगु टाइटर्स की टीम ने नौ लाख रुपये में खरीदा था। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों पर राहुल का जोरदार स्वागत किया। कंधों पर उठा लिया और फूल मालाओं से लाद दिया। आसपास से लोग मिलने और बधाई देने आए। सपा के पूर्व सांसद यशवीर सिंह धोबी ने राहुल को 11 हजार रूपये का इनाम दिया। अपने ओर से इनाम दिए । इस मौके पर कांग्रेस के एमएलसी नसीब पठान, जाट महासभा जिलाध्यक्ष शूरवीर सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी ब्रजवीर सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, योगेंद्र सिंह उर्फ योग आदि ने शुभकामनाएं दी। बिजनौर सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह और नगीना से सांसद यशवंत सिंह भी राहुल के घर पहुंची और शाबासी दी। भाजपा प्रत्याशी हेमेंद्र पाल सिंह भी मिलने पहुंचे थे, लेकिन बैठक होने की वजह से वह राहुल के पहुंचने से पहले लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed