{"_id":"48-75377","slug":"Bijnor-75377-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से दो दिन बाद भी नहीं उतरा झंडा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से दो दिन बाद भी नहीं उतरा झंडा
Bijnor
Updated Mon, 18 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर। ध्वजारोहण के दो दिन बाद भी प्राथमिक विद्यालय पाडली मांडू प्रथम से तिरंगा झंडा नहीं उतराया गया है। रविवार की सायं तक झंडा स्कूल पर लगा देख ग्रामीणों ने शिक्षकों की लापरवाही बरतने की शिकायत एसडीएम व खंड शिक्षा अधिकारी से की है। प्राथमिक विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को देशभक्ति का पाढ़ पढ़ाया जाता हैं और देश पर मिटने वाले महापुरुषों की गाथा सुनाई जाती है। इन बच्चों में देशभक्ति की भावना विकसित करने वाले शिक्षक ही देशभक्ति को भूलते जा रहे हैं। ऐसी ही बानगी प्राथमिक विद्यालय पाडली मांडू प्रथम में देखने को मिली है। ध्वजारोहण के दो दिन बाद तक तिरंगा झंडा नहीं उतराया गया है। स्कूल गांव के बीचोंबीच स्थित है। मुख्य अध्यापक कुमकुम जाटव, सहायक अध्यापक सुनील कुमार, गंाव के ही शिक्षामित्र सचिन कुमार ने तिरंगा उतारने की कोई जहमत नहीं उठाई है। एसडीएम से शिकायत के बावजूद रविवार सायं तक स्कूल से झंडा नहीं उतराया गया है। खंड शिक्षाधिकारी सोमवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन