फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   चढ़त में फायरिंग, छर्रे लगने से बालक घायल

चढ़त में फायरिंग, छर्रे लगने से बालक घायल

Sun, 08 Jun 2014 05:31 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Sun, 08 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मंडावर। चढ़त के दौरान हुई फायरिंग में छर्रे लगने से एक बालक घायल हो गया। बालक को छर्रे लगने से मौके पर भगदड़ मच गई। बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गांव दयाल वाला निवासी चेतराम की पुत्री की बारात शुक्रवार की रात में नजीबाबाद क्षेत्र से आई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात में करीब डेढ़ बजे चढ़त के दौरान एक बाराती सुमंत ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान अमर सिंह का 13 वर्षीय पुत्र अजीत छर्रे लगने से घायल हो गया। छर्रे लगने से बारात में भगदड़ मच गई। परिजन आनन - फानन में घायल बालक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक आसिफ अली खान ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने दबी जबान में बताया दो बारातियों को भी छर्रे लगे हैं, जिन्हें दूल्हे के परिजनों द्वारा नजीबाबाद ले जाया गया है। वहीं घटना का विवाह पर कोई असर नहीं पड़ा और बारात समय पर ही विदा की गई। आरोपी बाराती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed