{"_id":"48-72612","slug":"Bijnor-72612-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलाई मिल के एमडी समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलाई मिल के एमडी समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज
Bijnor
Updated Sat, 31 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। प्रशासन ने गन्ने का बकाया नहीं देने पर बजाज ग्रुप की बिलाई शुगर मिल के एमडी व ज्वाइंट एमडी समेत छह अधिकारियों के खिलाफ हल्दौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मिल ने पिछले दो माह से किसानों को गन्ने का कोई भुगतान नहीं किया है। उधर, जिले की आठ शुगर मिलों का चीनी व शीरा स्टॉक भी अभिरक्षा में ले लिया है। अब ये मिलें प्रशासन की अनुमति के बिना चीनी या शीरा नहीं बेच पाएंगी।
बिलाई शुगर मिल पर किसानों का 151 करोड़ रुपया बकाया है। दो माह से इस मिल ने गन्ने का भुगतान नहीं भेजा है। मिल ने अभी तक केवल 12 जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान ही किया है। बार बार नोटिस जारी करने के बाद भी मिल ने गन्ने का भुगतान नहीं किया। तीन दिन पूर्व कलक्ट्रेट सभाकक्ष में मिल अफसरों की बैठक लेते समय डीएम ने अफसरों को कड़ी फटकार लगाई थी और भुगतान के निर्देश दिए थे, लेकिन मिल ने भुगतान नहीं भेजा। शुक्रवार को डीसीओ की ओर से हल्दौर थाने में बिलाई मिल के एमडी शिशिर बजाज, ज्वाइंट एमडी कुशाग्र बजाज, जीएम केन लोकेंद्र सिंह लांबा, अध्याशी अवधेश गुप्ता, मैनेजर ग्रुप ऑपरेशन एके गुप्ता, जीएम फाइनेंस अनुपम भटनागर, वित्त मैनेजर संजय कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। डीसीओ ओपी सिंह के मुताबिक मिल अफसरों के खिलाफ धारा 420,120बी, शुगर केन पर्चेज एक्ट 1953 की धारा 22 आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। डीसीओ ने बताया कि बरकातपुर, बिलाई व बिजनौर मिल के खिलाफ आरसी जारी करने के लिए संस्तुति गन्ना आयुक्त को भेजी जा चुकी है। शुक्रवार को बिजनौर, बिलाई, बरकातपुर, चांदपुर, बहादरपुर, बुंदकी, स्योहारा, धामपुर शुगर मिल का चीनी व शीरा भी अभिरक्षा में ले लिया गया है। प्रशासन ने गोदाम में अपने ताले भी डाले हैं। मिलें अब बिना प्रशासन की अनुमति चीनी नहीं बेच पाएंगी।