फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पत्नी को जहर देकर मार डाला

पत्नी को जहर देकर मार डाला

Fri, 30 May 2014 05:31 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Fri, 30 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। अवैध संबंधों का विरोध करने पर किरतपुर क्षेत्र के एक गांव में पति ने पत्नी को जहर देकर मारा डाला। मायके वालों ने आरोपी पति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना किरतपुर क्षेत्र के गांव गंगावाला निवासी धर्मेंद्र सिंह की शादी चार वर्ष पूर्व नजीबाबाद क्षेत्र के गांव महावतपुर बिल्लौच निवासी मेघराज सिंह की पुत्री शीतल (25) से हुई थी। धर्मेंद्र सिंह अन्य गांव में डाक्टरी करता है। वहीं उसके अन्य महिला से संबंध हो गए। शीतल इसका विरोध करती थी, जिस कारण घर में कलह रहती थी। बुधवार को पड़ोसी ने मायके वालों को फोन पर सूचना दी कि शीतल की मौत हो चुकी है। मायके वालों के वहां पहुंचने पर धर्मेंद्र ने बताया कि शीतल ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था, इससे उसकी मौत हो गई। मायके वालों का आरोप है कि धर्मेंद्र ने ही शीतल को जहर देकर मारा है। आए दिन वह शीतल के साथ मारपीट करता था। मृतका शीतल की दादी दयावती का आरोप है कि शीतल के दो इंजेक्शन लगने के निशान हैं। ये जहरीले इंजेक्शन धर्मेंद्र ने ही लगाए हैं। दयावती ने थाना किरतपुर में धर्मेंद्र के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed