फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   परिजन सोते रहे, बदमाशों ने घर खंगाला

परिजन सोते रहे, बदमाशों ने घर खंगाला

Sat, 29 Mar 2014 05:31 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Sat, 29 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर। बदमाशों ने मोहल्ला इस्लामनगर में एक मकान पर धावा बोलकर 46 हजार की नकदी तथा 27 तोले सोने के जेवर सहित करीब आठ लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। मकान स्वामी ने चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला इस्लामनगर (तेलीपुरा) निवासी मो. यासीन ने तहरीर में बताया कि उसने पुत्री मनव्वर जहां की शादी कुछ दिन पूर्व कलकत्ता में की थी। दामाद का कारोबार दिल्ली में होने में होने के कारण पुत्री मायके में रह रही है। गुरुवार की रात वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। घर में पत्नी व पुत्री एक कमरे में सोई हुईं थीं। रात किसी समय मेन गेट से घुसे बदमाशों ने दूसरे कमरे में रखे संदूक को खंगाल डाला। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

ताले तोड़कर नकदी साफ की
नगीना। धामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-74 के नगीना-नहटौर चौराहे पर एक दुकान का शटर तोड़कर चोर नकदी ले गए। चोराें ने आसपास की तीन अन्य दुकानों के ताले भी तोड़ दिए, लेकिन कामयाब नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौराहे पर मोहल्ला कस्बा निवासी भाजपा नेता चंद्रशेखर पाल की पाल ट्रेडर्स के नाम से सीमेंट व लोेहे की दुकान है। शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे जब वह दुकान पर पहुंचा, तो पीछे के शटर के ताले टूटे हुए थे। सामान बिखरा पड़ा था व बैग से करीब 2500 रुपये की रेजगारी गायब थी। उन्होंने नगीना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ की। बाद में तीन अन्य दुकानों के टूटे ताले देखे। दुकानदार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed