{"_id":"48-67084","slug":"Bijnor-67084-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमान हादसे में ट्रेनी पायलट की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विमान हादसे में ट्रेनी पायलट की मौत
Bijnor
Updated Thu, 26 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
छिंदवाड़ा/बिजनौर। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में हुए विमान हादसे में नहटौर (बिजनौर) निवासी ट्रेनी पायलट सुहेल अंसारी को अपनी जान गंवानी पड़ी।
छिंदवाड़ा के पुलिस प्रमुख पुरुषोत्तम शर्मा के मुताबिक, महाराष्ट्र के गोंदिया स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय उड्डयन प्रशिक्षण संस्थान के इस विमान को लेकर 19 वर्षीय सुहेल ने मंगलवार को 12:30 बजे बिसरी एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। इसे 2:45 बजे लौटना था। मगर, रास्ते में कोहरा होने की वजह से उनका विमान छिंदवाड़ा के पास सीताडूंगरी की पहाड़ियों से जा टकराया। हालांकि, उड़ान भरते ही विमान का एयर कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया था। सीताडूंगरी के पास के गांव पंधान के निवासियों ने बुधवार सुबह विमान हादसे की सूचना पुलिस को दी। विमान के मलबे के पास से ही अंसारी का शव बरामद किया गया। विमान को रायबरेली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से लिया गया था।
सुहेल नहटौर (बिजनौर) थाना क्षेत्र के गांव बैरमबाद गढ़ी निवासी जहीर अंसारी का पुत्र था, जो पुणे में किराना की दुकान करता है। सुहेल ने दिसंबर 2012 में अकादमी में पायलट कोर्स के लिए प्रवेश लिया था। सूचना पर परिजन सुहेल का शव लेने मध्यप्रदेश रवाना हो गए। परिजनों का कहना हैं कि सुहेल को पायलट बनाने के लिए जहीर ने अपनी जमीन तक गिरवी रख दी थी। सुहेल की मौत से गांव में शोक छाया हुआ है।