{"_id":"48-67033","slug":"Bijnor-67033-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस कार्यक्रम में बच्चों ने की मस्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस कार्यक्रम में बच्चों ने की मस्ती
Bijnor
Updated Tue, 24 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने स्कूलों में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया। बच्चों ने सेंटा क्लॉज बनकर खूब मस्ती की व एक दूसरे को गिफ्ट दिए।
किड्स केयर प्ले स्कूल में सेंटा क्लॉज बने बच्चों ने प्रभु यीशू का जन्मदिन मनाते हुए केक काटा तथा एक दूसरे को उपहार वितरित किए। प्रधानाचार्या ममता गुप्ता ने बताया कि प्रभु यीशु ने मानवता को प्रेमपूर्वक रहने का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों से प्रभु यीशु का संदेश अपनाने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के आयोजन में चांदनी शर्मा, निशा खान, ईशा शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।
होली चाइल्ड प्ले स्कूल के ओम, रुद्र, मिशिका, अर्थ, ईषी, कृष्णा, वंश, अरीब, अलीशा, रियांश, अराध्या, दिव्यांश, रोली, माज़, मो. हम्माद, जिया, उन्नति, वष्ण, नारायण, जौली, अमान, सौम्या, अजीम, अनुष्का, जौसू, शिवांश, शैयान अली, रिनी ने सेंटा क्लॉज और मदर मैरी का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। संरक्षक सुभाषचंद्र अग्रवाल एडवोकेट ने बच्चों को पुरस्कृत तथा प्रधानाचार्या डा. कमल रानी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के आयोजन में ललिता मदान, कविता, निदा आदि का विशेष योगदान रहा।