{"_id":"48-67031","slug":"Bijnor-67031-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरनी की झांकी बनी आकर्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरनी की झांकी बनी आकर्षण
Bijnor
Updated Tue, 24 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। क्रिसमस के पावन पर्व पर नगर में लगाई गई झांकियां न सिर्फ ईसाई धर्म बल्कि अन्य धर्मों के लोगों का भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। विशेषकर प्रेमधाम आश्रम में सजाई जा रही चरनी की झांकी में जुटे अर्द्धविक्षिप्त और विकलांग बच्चों का उत्साह देखते ही बनता है।
प्रेमधाम आश्रम में क्रिसमस के पर्व पर सजाई गई चरनी की झांकी प्रभु यीशु के जीवनकाल की याद ताजा कर देती है। इसके अलावा प्रभु यीशु के बत्तीसवां की याद दिलाती यर्दन नदी, येरूसलम मंदिर, लाल सागर, कफरनाहूम व बेथलेहम देश की झलकियां देख प्रभु यीशु की याद में बरबस पलके नम हो उठती हैं। फादर वीजू, फादर शीबू व फादर बेनी के नेतृत्व में रंग-बिरंगी रोशनी से नहाई विकलांग बच्चों द्वारा सजाई गई झांकी का आकर्षण देखते ही बनता है। आश्रम के संचालक फादर शीबू व राजीव शर्मा ने बताया कि क्रिसमस के पर्व पर रात के समय प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाते हुए विशेष प्रार्थना की जाएगी। उसी दौरान सेंटा क्लाज बच्चों के बीच तोहफों के रूप में खुशियां बाटेंगे।