फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बीमारी से 45 पशुओं की मौत

बीमारी से 45 पशुओं की मौत

Sun, 15 Dec 2013 05:44 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Sun, 15 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
हल्दौर। ग्राम कीकर खजूरी में खुरपका मुंहपका बीमारी महामारी बन गई है। आठ दिन में गांव के 33 पशुओं को मौत ने निगल लिया है। दर्जनों पशुओं की हालत नाजुक बनी है। बड़े पैमाने पर हुई मौतों से पशुपालकों के घरों पर मातमी माहौल है। वहीं स्योहारा के गांव निचलपुर में भी एक दर्जन से ज्यादा पशुओं की मौत हो गई है।
विज्ञापन

ग्राम कीकर खजूरी निवासी लालबहादुर, नौबहार आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव में छह दिसंबर से 13 दिसंबर तक ग्रामीणों जयवीर, कुवरपाल, नसीमुल्ला, शीशराम, कृपाल, लालबहादुर, लल्लू, कालू, महिपाल, शीशपाल, समरपाल, जगदीश, रोहिताश, संजीव, यशपाल, राजेश, प्रतीपाल, राजेन्द्र, महेन्द्र, धर्मपाल, उदल सिंह, ब्रहमपाल, नबाब, जाकिर, हसीनुददीन के 33 पशुओं की मौत हो चुकी है। लालबहादुर, चरणसिंह, चंदू, राकेश, महावीर आदि किसानों का कहना है कि गांव के दर्जनों पशु गंभीर रूप से बीमार हैं। जिन पशुपालक ऐसे भी है जो पशुओं का दूध बेचकर ही दो वक्त की रोटी कमाते हैं। सात आठ पशुपालक ऐसे है जिनके दो से तीन पशु मरे हैं। गांव में नूरपुर पशुचिकित्साधिकारी डॉ. मुहम्मद अहमद एवं खासपुरा पशुधन प्रसार अधिकारी दयाराम सिंह बीमार पशुओं का इलाज कर रहे हैं। वहीं, स्योहारा के ग्राम निचलपुर में मुंहपका और निमोनिया बीमारी से एक दर्जन से अधिक पशुओं की मौत हो गई। नीचलपुर में शेरसिंह, नेमीशरण, जगदीश, हरिओम, राजवीर, प्रमोद, महेंद्र, वीर सिंह आदि के पशुओं की बीते चार दिनो में मुंहपका और निमोनिया से मौत हो गई है। पशुधन चिकित्साधिकारी डॉ. सुधीर कुमार का कहना है कि निचलपुर में ये मौतों छोटे पशुओं की निमोनिया के कारण हुई हैं। बचाव के लिए टीकाकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed