{"_id":"48-63643","slug":"Bijnor-63643-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की रेप के बाद हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की रेप के बाद हत्या
Bijnor
Updated Wed, 02 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
हरेवली (बिजनौर)। गांव हरेवली में विवाहिता की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। विवाहिता सोमवार रात घर से रामलीला देखने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी थी। परिजनों का आरोप है कि यदि पुलिस उसे रात में ही तलाश करती तो उसकी जान बच सकती थी।
गांव हरेवली निवासी 25 वर्षीय दलित युवती की शादी दो वर्ष पहले नगीना से हुई थी। गांव में प्रतिवर्ष की तरह रामलीला का मंचन कराया जा रहा है। विवाहिता भी शादी के बाद से हर साल रामलीला देखने आती थी। तीन दिन पूर्व भी विवाहिता अपने पति और इकलौते बेटे के साथ मायके आई थी। सोमवार रात वह रामलीला देखने के लिए घर से निकली थी, लेकिन लौटकर नहीं आई।
मंगलवार सुबह जब गांव की महिलाएं चारा लाने के लिए जंगल में गई तो गन्ने के एक खेत में विवाहिता का शव पड़ा मिलने से उनकी चीख निकल गई। सूचना पर विवाहिता के परिजन और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। विवाहिता के भाई ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार के अनुसार हत्या के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद लग सकेगा। प्रथम दृष्टया घटना दुष्कर्म के बाद हत्या की प्रतीत हो रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।