फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नए कानूनों का ज्ञान जरूरीः गुप्ता

नए कानूनों का ज्ञान जरूरीः गुप्ता

Sat, 08 Jun 2013 05:30 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Sat, 08 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। उत्तर प्रदेश सरकार के एडवोकेट जनरल एसपी गुप्ता ने कहा है कि वकालत में सफलता हासिल करने के लिए नए-नए कानूनों की जानकारी बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के एसी बार हॉल का शिलान्यास करने के बाद जजी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वकालत के पेशे में नए कानूनों की समझ आवश्यक है। उन्होंने युवा अधिवक्ताओं से कहा कि वे सतत अध्ययन व कठोर परिश्रम से ज्ञान व सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्हें चाहिए कि वे अपने वरिष्ठ साथियों का सम्मान करने से भी पीछे न हटें।

प्रभारी जिला जज रजी अहमद ने बार व बैंच के सहयोग पर बल दिया। बार कौंसिल के पूर्व चेयरमैन व सदस्य बलवंत सिंह ने कहा कि वकीलों के हितार्थ कार्यों में राजनीति नहीं होनी चाहिए। बार कौंसिल सदस्य अनिल बख्शी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बैंच स्थापना का मुद्दा उठाया। बार कौंसिल सदस्य कुमारी दर्वेश ने अधिवक्ता हित में काम करने की बात कही। जिला बार अध्यक्ष एसके बबली ने बार भवन निर्माण के लिए सभी का आभार जताया। अधिवक्ता कुलदीप सिंह ने अभिनंदन पत्र पढ़ा। संचालन सचिव अजित पंवार ने किया। शांतिकुंज के विक्रम सिंह, विशंबर सिंह और हुकम सिंह ने हवन एवं आहुति संपन्न कराई। राधेश्याम चिकारा ने भी संबोधन दिया। कार्यक्रम में गजेंद्र देवल, यशपाल सिंह, श्याम स्वरूप शर्मा, राजेंद्र सेढ़ा, रविंद्र कुमार, केके राजपूत, इंद्रवीर सिंह, रामऔतार सिंह, आलोक गोविल, विनीश बबलू, अजय सैनी, मुकुल राठौड़, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed