{"_id":"48-46066","slug":"Bijnor-46066-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला सजा, श्रद्धालु अभी नहीं पहुंचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला सजा, श्रद्धालु अभी नहीं पहुंचे
Bijnor
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर/विदुर कुटी। भागीरथी तट पर कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाला गंगा मेला सज गया है, लेकिन अभी तक श्रद्धालुओं का आगमन शुरू नहीं हुआ है। जिला पंचायत की ओर से मेले में तंबू लगाने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम भी कर दिए गए हैं।
कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले गंगा मेले में हर साल करीब चार लाख श्रद्धालु गंगा स्नान को पहुंचते हैं। कई दिन तक गंगा तट पर तंबुओं का शहर बस जाता है। जिला पंचायत द्वारा इस बार भी मेला आयोजन की तैयारियां की जा रहीं हैं। मेले में श्रद्धालुओं के लिए तंबू लगाने के साथ ही स्टाल लगाने वाले दुकानदार भी पहुंचने शुरू हो गए हैं। हालांकि अभी तक मेले में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू नहीं हुआ है, लेकिन जिला पंचायत द्वारा तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी हैं। गंगा तट तक श्रद्धालुओं के आगमन को फूस का रास्ता बनाया गया है।
मेले का शुभारंभ
विदुर कुटी। कार्तिक गंगा स्नान मेले का शनिवार को विधिवत उद्घाटन कर दिया गया। जिला पंचायत कार्य समिति की अध्यक्षा नीलम पारस, शाहीन और रोहताश ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। डीएम डॉ. सारिका मोहन और एसपी नितिन तिवारी ने पंडित शिवकुमार शर्मा के मंत्रोच्चारण के साथ गंगा का दुग्धाभिषेक किया। डीएम न ेश्रद्धालुओें से मेले में भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया। एसपी नितिन तिवारी ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जरूरत के हिसाब से सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी जाएगी। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सुनील यादव, सीडीओ दिग्विजय सिंह, एडीएम विनोद चौधरी, एसडीएम मंजू लता, एसपी सिटी संजय सिंह, एएसपी हरिचंद और एक्सईन विद्युत वीके कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
वाहन रहेंगे टोल फ्री
गंगा मेले में इस बार श्रद्धालुओं के वाहनों से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सुनील यादव ने कहा कि टोल के नाम पर वसूली होने की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सुरक्षा चौकी बनी
गंगा मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने को मेला क्षेत्र में चौकी की स्थापना की गई है। गंज चौकी के प्रभारी दिनेश यादव को मेला प्रभारी बनाया गया है। महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ ही मेले में एंबुलेंस और अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी मौजूद रहेगी।
ये रहेंगी व्यवस्थाएं
जिला पंचायत अधिकारियों के मुताबिक गंगा स्नान मेले में दस वाच टावर, 12 महिला घाट, 350 हैंडपंप, 300 महिला और 300 पुरुष शौचालय, छह नाव, 130 गोताखोर और पांच बोरिंग पंप की व्यवस्था की गई है। मेले में प्रकाश व्यवस्था के लिए 362 के वीए के तीन और 225 केवीए के दो जनरेटर की व्यवस्था की गई है।
पुख्ता इंतजाम
गंगा मेले में इस बार घाट पर नहाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गंगा में बेरिकेड़िग लगाई गई है, जहां से आगे कोई श्रद्धालु गहरे जल में नहीं जा पाएगा। मेले का स्नान घाट इस बार करीब छह सौ मीटर लंबा बनाया गया है, जो पिछले वर्ष की अपेक्षा दो सौ मीटर छोटा है। जेई कपिल के मुताबिक श्रद्धालुओं को गहरे जल में जाने से रोकने के लिए कर्मचारी तैनात रहेंगे।
पार्किंग की व्यवस्था
मेले में इस बार वाहनों का खड़ा करने के लिए पार्किंग व्यवस्था भी की गई है। इससे मेले में जाम की समस्या से निजात मिलने की संभावना है। मेले में श्रद्धालुओं को इस बार 2.6 किलोमीटर लंबा सफर करना होगा। 44 लाख वर्ग मीटर में लगे मेले में बोर्ड लगाकर श्रद्धालुओं को सही मार्ग और निर्धारित घाट की भी जानकारी दी जाएगी। जगह-जगह कूड़ेदान की भी व्यवस्था की जाएगी।
20 लाख यूनिट बिजली उत्पादन का लक्ष्य
कालागढ़, 24 नवंबर। गंगा स्नान पर रामगंगा बांध से पानी की निकासी के दौरान रामगंगा जलविद्युत गृह से 20 लाख यूनिट बिजली के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। उपमहाप्रबंधक ओम प्रकाश का कहना है कि सबसे अधिक बिजली का उत्पादन शनिवार को रखा गया है। इस दिन पांच लाख यूनिट बिजली बनाई जा रही है। यह उत्पादन 28 नवंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान यदि बांध से पानी की मात्रा बढ़ाई गई तो और उत्पादन किया जा सकता है।