{"_id":"48-46001","slug":"Bijnor-46001-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्री-व्हीलर पलटा, कई छात्र घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थ्री-व्हीलर पलटा, कई छात्र घायल
Bijnor
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नांगलसोती। नांगल-मंडावली मार्ग पर थ्री-व्हीलर पलटने से छात्र घायल हो गए। उधर, सबलपुर बीतरा में बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई, जिसमें बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए।
नांगलसोती क्षेत्र के ग्राम सैदपुरी के निकट मंडावली की ओर से आ रहा थ्री-व्हीलर अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। जिससे थ्री-व्हीलर में सवार आरबीएस इंटर कॉलेज के सोहित, फैजान, स्वाति, पूजा, आकाश, शुएब, मोंटी, सुमित आदि छात्र घायल हो गए। राहगीरों ने थ्री-व्हीलर पलटने की सूचना स्कूल व परिजनों को दी। सूचना मिलने पर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवप्रसाद लाल व परिजन मौके पर पहुंचे। घायल छात्रों को प्राइवेट चिकित्सालय में उपचार दिलाया गया।
उधर कांठपुर निवासी इस्माइल व मो. साबिर बाइक से चंदक की ओर जा रहे थे। सबलपुर बीतरा तिराहे के निकट बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इससे दोनों बाइक सवार युवक घायल हो गए। इन्हें नजीबाबाद में उपचार के लिए भर्ती कराया है।