फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नाव बनी संकट मोचन

नाव बनी संकट मोचन

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Bijnor
Bijnor Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मंड़ावर। नाव चलाने में चप्पू के बिना माझी बेकार है, लेकिन गांव चाहड़वाला के धर्मपाल सिंह ने बिना चप्पू से चलने वाली नाव बना कर गंगापार करने की योजना को अंजाम दिया है। उन्होंने इस नाव के सहार एक बार में तीन टन वजन ले जाने का दावा किया है। 25 फुट लंबी बनी नाव की लागत दो लाख रुपये बताई जाती है। इस नाव के बनने से ग्रामीण बेहद खुश हैं तथा धर्मपाल के कार्य की सराहना करते नहीं थकते।
विज्ञापन

मंड़ावार खादर क्षेत्र के गांव चाहड़वाला निवासी धर्मपाल ने रुड़की स्थित सेना एकेडमी से प्रेरित होकर ग्रामीणों को गंगापार करने की मंजिल को आसान कर दिया है। उन्होंने बिना चप्पू से चलने वाली नाव बना डाली। 25 फुट लंबी नाव को तार व बैरिंग के सहारे चलाया जा रहा है। धर्मपाल ने बताया कि इस नाव को बनाने में करीब दो लाख रुपये खर्च हुए है। नाव के नीचे चक्री में बैरिंग लगाए गए हैं, जो मोटे तारों में फिट किए है। गंगा के दोनों छोरों पर लगे पिलर में तार बांधे हैं तथा नाव के बीच में एक मोटा रस्सा बांधा है, जो नाव चलाने में सहायक है। नाविक रस्से को एकबार खींचता है और नाव धीरे धीरे चल कर दूसरे छोर पर पहुंच जाती है। इस नाव के सहारे क्षेत्र के किसान गंगा के दूसरे छोर पर अपनी खेती आसानी से कर सकेंगे। हर कोई धर्मपाल की काबलियत की तारीफ कर रहा है। क्षेत्र के किसान सरदार त्रिलोक चंद्र का कहना है कि इस नाव के पलटने की उम्मीद न के बराबर है। ग्रामीण अशोक कुमार, राम सिंह, संजय सिंह, जगमोहन सिंह, रमेश चंद्र व सुरेश कुमार का कहना था कि इस नाव के सहारे गंगा के दूसरे छोर पर खेती करना भी आसान हो गया है।
विज्ञापन


वसूलते हैं किराया
मंड़ावर।
डैबरलगढ़ से किसानों को नाव के सहारे गंगापार कराने का किराया भी निर्धारित किया गया है। साइकिल व मोटरसाइकिल का पांच रुपये, भैंसा बुग्गी का बीस रुपये तथा ट्रैक्टर-ट्राली उतारने के 50 रुपये वसूले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed