{"_id":"48-45917","slug":"Bijnor-45917-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट के आदेश पर जांच कराई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट के आदेश पर जांच कराई
Bijnor
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नहटौर । हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने गांव सीकरी बुजुर्ग के विकास कार्याें की पुन: जांच कराई।
गंाव सीकरी बुजुर्ग के ग्राम प्रधान डाल चंद की पंचायत सदस्य शोभित त्यागी ने विकास कार्याें में धांधली करने और फर्जी बैठक कर पंचायत सदस्यों के हस्ताक्षर करना आदि की शिकायत डीएम से की। इसमें डीएम ने 17 अक्तूबर 2011 को जांच कराई । इसमें करीब एक लाख छियात्तर हजार दौ सौ सोलह रुपये की गड़बड़ मिली। डीएम ने 21 फरवरी 2012 को ग्राम प्रधान डाल चंद के अधिकार सीज कर दिए थे। अधिकार सीज होने के बाद प्र्रधान डाल चंद ने डीएम द्वारा कराई जांच को चुनौती देकर हाईकोर्ट में शरण ली। हाईकोर्ट ने ग्राम प्रधान की जांच को पुन: करने के आदेश सीडीओ बिजनौर को दिए। इसके तहत गुरुवार को जिला परियोजना अधिकारी विक्रम सिंह, डूडा के अवर अभियंता केपी सिंह, खंड विकास अधिकारी दलीप सिंह गांव पहुंचे। और गांव में हुए विकास कार्यों की जांच की।