{"_id":"48-45912","slug":"Bijnor-45912-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवैल से निकल रहा गर्म पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवैल से निकल रहा गर्म पानी
Bijnor
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। नगरवासियों के लिए सर्दियों में गर्म पानी से नहाने के लिए पुराने महिला अस्पताल का ट्यूबवैल एक अच्छा स्थान हो सकता है। यहां से निकलने वाला गर्म पानी आसपास के दुकानदारों में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
सिविल लाइंस स्थित पुराने महिला अस्पताल में वर्ष 2003 में नगर पालिका ने ट्यूबवैल बनवाया था। अस्पताल गेट पर दुकान करने वाला आसिफ दो दिन पूर्व जब ट्यूबवैल के निकासी वाले पाइप से पानी पीने लेने गया तो वह काफी गर्म था। उसने यह बात ट्यूबवैल पर कार्यरत तहमीज को बताई। देखते ही देखते यह बात आसपास के सभी दुकानदारों व अस्पतालकर्मियों में फैल गई। कुछ लोगों का कहना है कि ट्यूबवैल के बोरिंग के नीचे गर्म पानी का स्रोत आ गया है। आसपास रहने वाले कुछ लोग भी गर्म पानी भरकर ले जाने लगे। गर्म पानी के बारे में नगर पालिका जेई पीडी जायसवाल का कहना है कि ट्यूबवैल की मोटर में नए बुश डाले जाने के कारण वे घर्षण कर रहे हैं जिससे गर्म पानी निकल रहा है। एक-दो दिन में पानी अन्य ट्यूबवैल की तरह सामान्य हो जाएगा।