फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रोडवेज से कुचलकर महिला की मौत

रोडवेज से कुचलकर महिला की मौत

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Bijnor
Bijnor Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रेहड़। नेशनल हाइवे पर बाइक से गिरी महिला तेज रफ्तार से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ड्राइवर बस लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

चौहड़वाला निवासी फतेह सिंह अपनी पत्नी कुलविंदर कौर के साथ गुरुवार की शाम बाइक से काशीपुर क्षेत्र के गांव जीतपुर से घर लौट रहे थे। जब वे बनैली नदी के समीप पहुंचे तो एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक को ओवरटेक करते हुए कट मारा और गाड़ी उनके सामने ले आया। गाड़ी को सामने आते देख जैसे ही फतेह सिंह ने बाइक में ब्रेक लगाए तो उनकी पत्नी कुलविंदर नीचे गिर गई। उसी समय टनकपुर डिपो की एक रोडवेज बस धामपुर की ओर से जा रही थी। रोडवेज चालक इतने कुछ समझ पाता, कुलविंदर के सिर से बस का पहिया गुजर गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिवार के सभी लोग मौके पर पहुंचे। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed