{"_id":"48-45895","slug":"Bijnor-45895-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य पदार्थों के छह नमूने जांच को भेजे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य पदार्थों के छह नमूने जांच को भेजे
Bijnor
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। खाद्य विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों से छह खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। टीम ने किरतपुर में गांव कसौर निवासी दूधिए मशीतुल्ला से दूध, गांव भोजपुर में संदीप कुमार की दुकान से बर्फी, गांव औरंगपुर फत्ता में व्यवसायी दिनेश कुमार के यहां से बतीसे, नगीना क्षेत्र के गांव रामपुर दास में नसीर अहमद के प्रतिष्ठान से छेना रसगुल्ले व धामपुर में दो दूधियों से दूध के नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच हेतु भेज दिया गया है। यह कार्रवाई मुख्य अभिहित एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीके वर्मा व एसवी सिंह ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन