फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   प्रधान के विरुद्ध ब्लाक कार्यालय पर प्रदर्शन

प्रधान के विरुद्ध ब्लाक कार्यालय पर प्रदर्शन

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Bijnor
Bijnor Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़ । गांव सीरबासुचंद के लोगाें ने गांव में सफाई व्यवस्था पंगू होने और इंदिरा आवास का लाभ अपात्र लोगाें को पहुंचाने से नाराज होकर प्रधान के विरुद्ध ब्लाक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उधर, गांव के प्रधान मवासी सिंह ने लगे आरोपाें को गलत बताया है।
विज्ञापन

गांव सीरबासुचंद के कमल कुमार, बबलू सिंह, दिनेश कुमार, जयवंत सिंह, दयाराम सिंह, अनिल कुमार, जोगराम सिंह, सुनील कुमार आदि ने बताया कि गांव में जब मवासी सिंह को प्रधान बना है। तब से विकास कार्य ठप हैं। लोगाें को सरकार की योजनाआें का भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। गांव में नालियां गंदगी से अटी हैं। सड़कोें में पानी भरा है। इससे लोगों को उधर उधर आने जाने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

प्रधान ने पिछले दिनों इंदिरा आवास का लाभ दिलाने के लिए जिन लोगाें को शामिल किया है, वह अपात्र हैं। पात्राें को नजर अंदाज करने के कारण गांव में लोगाें में प्रधान के विरुद्ध आक्रोश बना है। इस बारे में वह कई बार बीडीओ से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगाें में प्रशासन के खिलाफ असंतोष पनप रहा है। बीडीओ ने ग्रामीणाें को जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed