फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   महिलाओं को बंधक बनाकर पीटा

महिलाओं को बंधक बनाकर पीटा

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Bijnor
Bijnor Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नहटौर। जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर चार महिलाओं को बंधक बना घायल कर दिया। बाद में एक घर में आग लगा दी। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

गांव तकीपुरा में हरगोपाल व शूरवीर पक्ष मेें घर की जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। हरगोपाल पक्ष ने गांव के ही एक व्यक्ति से अपने घर के नजदीक ही करीब 50 गज जमीन खरीदी थी। इस जमीन को लेकर ही दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। हरगोपाल पक्ष गन्ना सेंटर पर मजदूरी करता है। घटना के समय घर के सभी लोग काम पर गए थे। आरोप हैं कि उनकी गैर मौजूदगी में दूसरे पक्ष के शूरवीर, सतवीर, कुसुम, बाला देवी आदि ने उनके घर में घुसकर प्रदीप की पत्नी बेबी, बिशम्बर की पत्नी राजो देवी, हरगोपाल की पत्नी मिसरो देवी व विद्या देवी को बंधक बना लिया। महिलाओं से मारपीट कर घायल करने के बाद प्रदीप के घर में आग लगा दी। इसमें कीमती सामान के साथ एक बकरी झुलस गई। पुलिस ने गांव पहुंचकर महिलाओं को बंधन मुक्त कराया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed