फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सम्मेलन में छाया लोकसभा चुनाव का मुद्दा

सम्मेलन में छाया लोकसभा चुनाव का मुद्दा

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Bijnor
Bijnor Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। सपा व्यापार सभा के सम्मेलन में लोकसभा चुनाव-2014 का मुद्दा ही छाया रहा। मुख्य अतिथियों ने सपा को व्यापारियों की हितैषी पार्टी बताते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सम्मेलन के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल मांझी ने कहा कि सपा सरकार के द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने दुर्घटना व अन्य आपातकालीन सुविधा के लिए मुफ्त एंबुलेंस सेवा, बेरोजारी भत्ता, मुफ्त दवाई, पढ़ाई व सिंचाई की व्यवस्था की है। नगर विकास, हज एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री चितरंजन स्वरूप ने कहा कि सपा किसी एक वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है। पार्टी में पिछड़ों, अल्पसंख्यक सभी को समान अधिकार प्राप्त है। स्टांप एवं न्याय शुल्क राज्यमंत्री मनोज पारस ने आगामी चुनाव को देखते हुए व्यापारियों से समर्थन का आह्वान किया। सपा व्यापार संघ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों का हित केवल सपा में ही है। अब तक सभी पार्टियों ने व्यापारी वर्ग का शोषण किया है। जिला अध्यक्ष राशिद हुसैन ने सभी से मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। महासम्मेलन की अध्यक्षता सपा व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष राकेश गोयल ने की। महासम्मेलन में व्यापार सभा ने मुख्य अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। महासम्मेलन में सपा के प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौहान, सपा नेता डीपी यादव, पूर्व राज्यमंत्री राजा गजनफर अली, बाबू लाल गुप्ता, सपा नेता योगेश शर्मा, विजयदीप बबलू, अखलाक उर्फ पप्पू, साईम राजा, चौधरी सुखवीर आदि रहे। संचालन महताब खां ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed