{"_id":"48-45750","slug":"Bijnor-45750-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल किया जागरूक
Bijnor
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। कृष्णा कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवकों ने गांव रशीदपुर पिरथी में रैली निकालकर ग्रामीणों को संगठन के उद्देश्य बताए। इस दौरान कौशल विकास की जानकारी दी गई।
गांव रशीदपुर पिरथी में एक दिवसीय शिविर का उद्घाटन कॉलेज के विकास और योजना निदेशक डा. एससी जैन ने किया। स्वयं सेवकों ने गांव में जागरूकता रैली निकाली। ग्रामीणों को योजना के उद्देश्य से अवगत कराया। कार्यक्रम अधिकारी डा. शोभित रस्तोगी ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वयं सेवकों द्वारा नई कार्य विधियों को अपनाकर ग्रामीणों में बांटना है। ताकि वह अपने कौशल को विकसित कर सके। स्वयं सेवकों ने घर-घर जाकर परिवार के सदस्यों की आयु, शिक्षा संबंधी आंकड़े एकत्रित किए। शिविर आयोजन में डा. गौरव अग्रवाल, देविका व ग्राम प्रधान का सहयोग रहा।