{"_id":"48-45726","slug":"Bijnor-45726-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"नानक नाम चड़दी कला... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नानक नाम चड़दी कला...
Bijnor
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। सिखों के प्रथम पातशाही गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में प्रभातफेरियाें का शुभारंभ हुआ। गुुरु महिमा का गुणगान करते हुए प्रभातफेरी विभिन्न मार्गों से गुजरी।
गुरुद्वारा नानकशाही श्री गुरु सिंह सभा से प्रात: पांच बजे प्रभातफेरी का शुभारंभ हुआ। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान अमरीक सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु गुरुनानक देव के व्यक्तित्व पर आधारित गुरुबाणी का गायन करते हुए डबल फाटक से होकर गुरुनानक कालोनी में जसपाल सिंह एवं गुरुपाल सिंह के आवास पर पहुंचे। यहां पुष्प वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया गया। आवास पर सजे विशेष दीवान में तजिंदर सिंह, जसवीर सिंह के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने शबद-कीर्तन का गायन किया। अनंद साहिब के पाठ के बाद अरदास में नानक नाम चड़दी कला तेरे भाणे सरबत दा भला... का उच्चारण करते हुए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समापन पर लंगर वरताया गया। यहां से प्रभातफेरी वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुई।