{"_id":"48-45723","slug":"Bijnor-45723-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चार घंटे प्रधान को थाने में बैठाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने चार घंटे प्रधान को थाने में बैठाया
Bijnor
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्योहारा। महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले बाइक सवारों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। आरोपी के पक्ष में थाने पहुंचे ग्राम प्रधान को पुलिस ने चार घंटे थाने में बैठाया। बाद में पुलिस ने लेनदेन के विवाद में चार लोगों का शांतिभंग के आरोप में चालान किया।
ग्राम मंसूर सराय निवासी एक महिला दवा लेकर अपने घर आ रही थी। रास्ते में ही बाइक सवार दो युवकाें ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचने पर ग्राम के लोग आ गए और उन्होंने मोटर साइकिल पर सवार एक युवक को दबोच कर पुलिस को सौंपा। सूचना मिलते ही महिला का पति नईम भी मौके पर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
आरोपी के पक्ष में ग्राम प्रधान भी थाने पहुंचे तो पुलिस ने प्रधान को भी थाने में ही बैठा लिया। चार घंटे बाद ग्राम प्रधान को छोड़ा। बाद में पुलिस ने आरोपी इरफान और वादी नईम समेत चार लोगों का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। पुलिस ने बताया कि नईम और इरफान पंजाब में एक साथ कार्य करते थे। इनके बीच लेन देन को लेकर विवाद हुआ। पुलिस ने ग्राम प्रधान को मामले की जानकारी लेने को रोका था। उधर, ग्राम प्रधान अनवर उर्फ अनु ने कहा कि वह तो वास्तविकता बताने के लिए थाने गया था। उसे पुलिस ने बिना वजह चार घंटे तक थाने में बैठाये रखा।