{"_id":"48-45721","slug":"Bijnor-45721-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा मजदूराें का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा मजदूराें का हंगामा
Bijnor
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हल्दौर। ग्राम सिसौना में मनरेगा मजदूरों ने प्रधान पर चहेतों को काम देने का आरोप लगाकर हंगामा किया। मामले की शिकायत ब्लॉक अधिकारियों से भी की गई।
ग्राम सिसौना में मनरेगा के अंतर्गत निर्माण कार्य चल रहा है। गांव में करीब 400 मजदूर मनरेगा योजना में पंजीकृत हैं। मंगलवार को मनरेगा मजदूरों ने ग्राम प्रधान के घर पहुंचकर हंगामा किया। मजदूरों ने आरोप लगाया कि प्रधान काम देने में पक्षपात कर रहा है। हंगामा करते हुए मजदूरों ने नारेबाजी की। आरोप लगाया कि प्रधान ने सिर्फ अपने चहेते मजदूरों को ही काम मुहैया कराया है। प्रधान ने कहा कि 60 मजदूरों की सूची ब्लॉक से आई है। काम का वितरण भी वहीं से हुआ है। प्रधान के जवाब से असंतुष्ट मजदूर मामले को लेकर ब्लॉक अधिकारियों से मिलने पहुंचे। ब्लॉक में किसी सक्षम अधिकारी के नहीं मिलने पर मजदूर वापस लौट गए। हंगामा करने वालों में जोगेंद्र सिंह, अमर सिंह, श्यौराज सिंह, छोटे सिंह, छत्रपाल सिंह, प्रभु सिंह, रामरती, शेखर, सुनीता, शशी, जबर सिंह आदि मौजूद रहे।