{"_id":"48-45652","slug":"Bijnor-45652-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएपी की भारी कमी से किसान परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएपी की भारी कमी से किसान परेशान
Bijnor
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। हर फसल के लिए जरूरी डीएपी की भारी कमी से किसान परेशान हैं। गत वर्ष की तुलना में दोगुने दाम कर दिए जाने के बावजूद भी डीएपी की किल्लत से किसान जूझ रहे हैं।
खेतों में गेहूं बोने की तैयारी कर रहे किसानों को डीएपी नहीं मिल पा रहा। सोनू, राजपाल, सोम, तेजपाल, हरिया, कन्हैया, मुकेश आदि किसानों का कहना है कि पिछले वर्ष 480 रुपये प्रति कट्टा (50 किलोग्राम) की दर से डीएपी सोसाइटियों पर उपलब्ध थी। इस वर्ष डीएपी के दाम 930 रुपये प्रति कट्टा कर दिए गए हैं। उधर, सोसाइटियों में डीएपी की कमी किसानों के लिए सिरदर्द बन गई है। एक दिसंबर से डीएपी के दाम और बढ़ाकर 1215 रुपये कर दिए जाने से भी किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि नए दाम लागू होने से पहले वह डीएपी खरीद लेना चाहते हैं, लेकिन सोसाइटियों पर डीएपी उपलब्ध ही नहीं है। कुछ समय बाद गेहूं की फसल लगाई जानी है, जिसके लिए डीएपी खरीदा जाना बहुत जरूरी है।
क्षेत्रीय किसानों ने नए दाम लागू होने से पहले डीएपी उपलब्ध कराने की मांग की है। अपर उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी मूला सिंह चौहान का कहना है कि 1215 रुपये के नए दाम वाला डीएपी भी आ चुका है। सीएमएस बिजनौर अजय कुमार गुप्ता का कहना है कि पर्याप्त मात्रा में डीएपी क्षेत्र में उपलब्ध कराया गया है।