फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मेगा लोक अदालत में 490 वाद निस्तारित

मेगा लोक अदालत में 490 वाद निस्तारित

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Bijnor
Bijnor Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित मेगा लोक अदालत में 490 वादों का निस्तारण कर 1282300 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार जैन ने तीन वैवाहिक वादों, अपर जिला जज ( नंबर तीन) दिनेश चंद ने मोटर दुर्घटना के दो वादों का निस्तारण कर 762318 रुपये का अर्थ दंड वसूला। स्पेशल जज सुशील कुमार त्यागी ने फौजदारी के दो वाद और अपर जिला जज (नंबर छह) ने रामपाल सिंह ने एक वाद का निस्तारण किया। लघु वाद न्यायाधीश चंद्र शीला ने दीवानी के दो, सीजेएम सुधीर कुमार ने फौजदारी के 32, सिविल जज (सीडी) सुनील कुमार ने उत्तराधिकार विवाद के छह, अपर सिविल जज (सीडी) आनंद प्रकाश ने फौजदारी और दीवानी के 33, एसीजेएम (तृतीय) परवेज अख्तर ने फौजदारी के 29, सिविल जज (जेडी) संजय गौड़ ने एक, अपर सिविल जज (जीडी) वीरेश चंद्रा ने फौजदारी के तीन, एसीजेएम (नगीना) सुभाष चंद्रा ने फौजदारी के सात, सिविल जज (जेडी नगीना) परशुराम ने फौजदारी के पांच, सिविज जज (जेडी द्वितीय नगीना) शील वंत ने फौजदारी के पांच, सिविल जज (जेडी चांदपुर) चंद्रमोहन शर्मा ने फौजदारी के 52 वादों का निस्तारण कर अर्थदंड वसूला।

एसडीएम (सदर) मंजू लता ने फौजदारी के 60, एसडीएम (नगीना) सुरेंद्र सिंह ने 35, एसडीएम (नजीबाबाद) आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने 12, एसडीएम (धामपुर) प्रकाश गुप्त ने 47, एसडीएम (चांदपुर) संजय कुमार सिंह ने 26 वादों का निस्तारण किया। तहसीलदार (बिजनौर) हेम सिंह ने राजस्व के 29, तहसीलदार (नगीना) राशिद खां ने 15, तहसीलदार (नजीबाबाद) उदय पाल सिंह ने छह, तहसीलदार (धामपुर) जगत नाथ ने 22 और तहसीलदार (चांदपुर) पंकज कुमार ने 11 वादों का निस्तारण किया। किशोर न्याय बोर्ड अध्यक्ष दिनेश सिंह ने छह और एडीएम (वित्त एवं राजस्व) और आयुक्त (स्टांप) रणविजय सिंह ने तीन वादों का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed