{"_id":"48-45626","slug":"Bijnor-45626-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाइवे पर नहीं डलेगी सीवर लाइन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाइवे पर नहीं डलेगी सीवर लाइन
Bijnor
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर । सीवर लाइन के ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जमीन नहीं मिलने के पाइप डालने का काम भी प्रभावित हो रहा है। ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जमीन मिलने के बाद ही पानी के बहाव की दिशा तय होगी। लिहाजा फिलहाल नेशनल हाइवे और चक्कर रोड पर सीवर लाइन नहीं डाली जाएगी।
शहर में डेढ़ वर्ष से सीवर लाइन डालने का कार्य जारी है। 110 करोड़ रुपये की योजना से 89 किलोमीटर के दायरे में सीवर लाइन डाली जानी है। सीवर लाइन के लिए ट्रीटमेंट प्लांट का मामला अधर में है। अधिकारियों के अनुसार किसान जमीन के अधिक दाम मांग रहे हैं। विभाग ने हेमराज कालोनी की ओर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के लिए जमीन का चिन्हांकन किया है। इस कारण फिलहाल नेशनल हाइवे और चक्कर रोड पर लाइन नहीं डाली जाएगी। ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जमीन मिलने के बाद ही इधर काम होगा। ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जहां जमीन मिलेगी उधर ही सीवर लाइन के पानी जाने का रूख बनाना होगा। चार माह से रुके कार्य में भी तेजी आने वाली है। छोटे मार्गों के बजाय अब मुख्य मार्गों पर सीवर लाइन पड़ेगी। जल निगम की निर्माण इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर अजय कुमार के मुताबिक ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जमीन नहीं मिलने तक नेशनल हाइवे और चक्कर रोड पर सीवर लाइन नहीं पडे़गी ।