{"_id":"48-45546","slug":"Bijnor-45546-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंट मीडिया की महत्ता कम नही होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंट मीडिया की महत्ता कम नही होगी
Bijnor
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। हिंदी समाचार पत्र सम्मेलन के दो दिवसीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन नगर में किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश के राजस्व राज्य मंत्री अंबिका चौधरी ने प्रिंट मीडिया के भविष्य पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि प्रिंट मीडिया की महत्ता कभी कम नहीं होगी। समाचार पत्रों के पाठकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है।
सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए अंबिका चौधरी ने कहा कि आज चैनल मॉल की तरह खुलते जा रहे हैं। कुछ मॉल भी गांव तक गए थे। हश्र यह हुआ कि कुछ दिन के भीतर ऐसे मॉल बंद हो गए। यही हाल चैनलों का हो रहा है। समाचार पत्रों की महत्ता कम नहीं होगी।
सम्मेलन के उपाध्यक्ष एवं दैनिक जनमोर्चा के संपादक शीतला सिंह ने पत्रकारिता में बढ़ते भ्रष्टाचार को रोकने के उपाय सुझाए। दैनिक गांडीव के संपादक राजेश अरोड़ा, सुमन गुप्ता, मुजफ्फरनगर बुुलेटिन के संपादक उत्तम चंद शर्मा, बिजनौर टाइम्स के मुख्य संपादक चंद्रमणि रघुवंशंी, राज्य मंत्री मूलचंद चौहान और मनोज पारस, संासद यशवीर सिंह घोबी आदि ने विचार रखे। धामपुर चीनी मिल के प्रेसिडेंट संजीव शर्मा ने स्वागत किया। संचालन चिंगारी सांध्य दैनिक के संपादक सूर्यमणि रघुवंशी ने किया।