{"_id":"48-45473","slug":"Bijnor-45473-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण के लिए जाटों से संघर्ष का आह्वान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण के लिए जाटों से संघर्ष का आह्वान
Bijnor
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। अखिल भारतीय जाट संघर्ष समिति की आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि बिना संघर्ष किए जाटों को केंद्र में आरक्षण नहीं मिल सकता। 20 नवंबर को प्रदर्शनी मैदान में आयोजित होने वाली महारैली में 12 प्रदेशों के समाज के लोग हिस्सा लेंगे। एक टाउन हॉल में हुई बैठक में समिति के राष्ट्रीय महासचिव हेमंत चौधरी ने कहा कि महारैली में केंद्र में आरक्षण के लिए आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। मौके पर यशवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेद सिंह, राष्ट्रीय महासचिव वीएस अहलावत, सुनील, दिग्विजय सिंह, महावीर जिंघाला, सुरेंद्र, चंद्रपाल सिंह, रणवीर सिंह, राजकुमार, राजेंद्र जिंघाला, धर्मवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन