{"_id":"48-45465","slug":"Bijnor-45465-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा मुक्ति केंद्र में किशोर से कुकर्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा मुक्ति केंद्र में किशोर से कुकर्म
Bijnor
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक किशोर के साथ केंद्र के ही एक कर्मचारी ने कुकर्म किया। जबकि दो ने कुकर्म करने की कोशिश की। इसकेविरोध में परिजनों ने केंद्र परिसर में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
एक कस्बे निवासी एक किशोर टायर पंचर जोड़ने वाले सैलयूशन को सूंघ कर नशा करने का आदी हो गया। परिजनों ने उसे बिजनौर में नगीना मार्ग पर स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में सात जून को भर्ती कराया। परिजन उसे नियमित मिलने आते रहे । शनिवार को परिजन जब किशोर से मिलने पहुंचे तो किशोर ने परिजनों को बताया कि केंद्र के एक कर्मचारी ने एक माह पहले उसके साथ कुकर्म किया। दो अन्य ने भी कुकर्म करने की कोशिश की। इस बात को सुनकर किशोर के परिजन भड़क गए । उन्हाेंने केंद्र परिसर में जमकर हंगामा कर दिया। केंद्र में हंगामा होता देख आरोपी तीनों कर्मचारी गायब हो गए। परिजन किशोर को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी केंद्र के कर्मचारी अजेंद्र कुमार, पंक ज और सुभाष कुमार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। किशोर के पिता के मुताबिक केंद्र में भर्ती एक अन्य युवक के साथ भी वहां के कर्मचारी ने ऐसी ही हरकत की। इसके बाद परिजन युवक को घर ले गए।