{"_id":"48-45424","slug":"Bijnor-45424-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु ग्रंथ साहिब की शोभायात्रा निकाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु ग्रंथ साहिब की शोभायात्रा निकाली
Bijnor
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नूरपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा अहीरपुरा के तत्वावधान में श्री गुरु गोविंद सिंह के श्री सच खंड गमन के उपलक्ष्य में 20वां सालाना दीवान सजाया गया। इस मौके पर गांव में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की शोभायात्रा निकाली गई।
शुक्रवार को ग्राम अहीरपुरा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में आयोजित कीर्तन समागम में हापुड़ सिख मिशन से पधारे रागी जत्थे के अलावा दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उत्तर प्रदेश प्रचारक भाई बूटा सिंह ने गुरु पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार साहिब, नूरपुर के मुख्य ग्रंथी भाई हरि सिंह और गुरप्रीत कौर , हरप्रीत कौर, सिमरन कौर आदि बच्चों ने गुरु वाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। संचालन भाई जोगेंद्र सिंह और हरपाल सिंह राठौर ऊमरी वालों ने संयुक्त रूप से किया।
अरदास के बाद धार्मिक झांकियों के साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें गांव अखाड़ा दल भी शामिल रहा। इसमें नूरपुर, चांदपुर, खासपुरा, ऊमरी, राहू नंगली, ताजपुर, हंसुपुरा समेत कई गांवों की सिख संगत ने भाग लिया। इसके आयोजन में कमेटी के प्रधान बेगराज सिंह, सचिव बेगराम सिंह, खजांची मदन पाल सिंह के अलावा ओमप्रकाश सिंह, टेक सिंह आदि का सहयोग रहा।