{"_id":"48-45412","slug":"Bijnor-45412-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन को लेकर पथराव, दो हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन को लेकर पथराव, दो हिरासत में
Bijnor
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
धामपुर। मुहल्ला बंदूकचियान में जमीन को लेकर दो पक्षाें में पथराव हो गया। इससे पुलिस ने दोनों पक्षाें के एक - एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। प्रभारी कोतवाल मंगत सिंह चौहान ने बताया कि बंदूकचियान मुहल्ले के आबिद और मकसूद में जमीन को लेकर शुक्रवार को दुपहर बाद झगड़ा हो गया। पहले तो मारपीट हुई और फिर बाद में पथराव हो गया। दोनों पक्षाें ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। पुलिस ने दोनों पक्ष के एक एक व्यक्ति कोे हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन