{"_id":"48-45327","slug":"Bijnor-45327-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश को लेकर खदाना में संघर्ष, तीन घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश को लेकर खदाना में संघर्ष, तीन घायल
Bijnor
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। खदाना में रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों के तीन लोग गंभीर घायल हो गए। सीएचसी में मेडिकल कराने के बाद एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दूसरे पक्ष को बिना मेडिकल के ही लॉक अप में डाल दिया। एक पक्षीय कार्रवाई को लेकर पीड़ित पक्ष में पुलिस के प्रति आक्रोष है।
गुरुवार को दुपहर के समय पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही छोटू और दीपक में मारपीट हो गई। दीपक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छोटू ने पहले तो उसे अपने घर बुलाया। वहां उसके परिजनों से उस जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि सभी लोगों ने लाठी डंडाें से उस पर हमला किया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। दीपक ने राहुल, छोटू, चैनसुख और आयुष के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
उधर, दूसरे पक्ष का आरोप है कि दीपक ने आयुष और छोटू पर धारदार हथियार से हमला कर फिर अपने सिर पर प्रहार कर वारदात का षड्यंत्र रचा है। आरोप है कि पुलिस ने दीपक का तो मेडिकल करा दिया, मेडिकल कराए बिना उन्हें लॉक अप में डाल दिया। उधर, एसएसआई एमएस चौहान ने बताया कि गांव खदाना के मामले की जांच की जा रही है।