फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   लाखों की नकदी व जेवर चोरी

लाखों की नकदी व जेवर चोरी

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Bijnor
Bijnor Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर । एक परिवार को घर में ताले लगाकर गांव में गोवर्धन पूजा करने जाना मंहगा पड़ा । चोरों ने घर से लाखाें की नकदी व जेवर उड़ा लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

गांव भगैन निवासी जोगेंद्र सिंह आईटीबीपी में बतौर दारोगा कार्यरत है। उनकी पत्नी सनोवर देवी बिजनौर की चौधरी पुरम कालोनी में रहती हैं। सनोवर मंगलवार को घर पर ताला लगाकर गांव भगैन गोर्वधन पूजा के लिए गई थी। रात में किसी वक्त चोरों ने मकान में घुसकर सामान समेट लिया। पड़ोसी युवक गौतम कुमार ने गुरुवार को घर के ताले टूटे देखे तो उसने सनोवर को मोबाइल पर सूचना दी। परिजनों ने घर पहुंचकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सनोवर देवी के मुताबिक 50 हजार रुपये नकद, गैस सिलेंडर, दो सोने की चेन, दो अंगूठी, कानों के झाले, दो चांदी के सिक्के समेत लाखों रुपये का सामान चोरी हुआ है। शहर कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed